Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जुमले वाली BJP सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अपनी उपलब्धि बता रही है - जूही सिंह

सपा की ओर से सोमवार को सलेमपुर स्थित एक उत्सव कुंज में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि जुमले वाली भाजपा सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अपनी उपलब्धि बता रही है। यह सरकार सिर्फ सपा शासन में हुए कार्यों का नाम बदल कर और उद्घाटन करके अपनी वाहवाही में लगी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार साजिश करके हमारे वोटरों का नाम कटवाना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ता सतर्क रहें। यह सरकार देश और प्रदेश को बेच देगी, इसलिए इस सरकार को बदल देना है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता डॉ. श्रीनारायण यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। 

महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव ने कहा कि प्रदेश की आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इस नफरत फैलाने वाली जनविरोधी सरकार को अगले चुनाव में हटाने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सैयद जरीन, सुनीता यादव, शमा परवीन, सपा के प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, हरेंद्र विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, राम अवतार शर्मा, फेंकू सिंह यादव, गोपाल पासी, बृजलाल यादव, सलमान अंसारी, छात्र नेता अभिषेक यादव, सुभासपा के महिपत, डा. विकास यादव, अजीत यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। 

गायक और अभिनेता विजयलाल यादव ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को पार्टी का संदेश दिया। प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत शर्मा और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने हल और साइकिल का प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी एवं संचालन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत शर्मा ने आभार प्रकट किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr