हसन कमेटी नई बस्ती चांदपुर के तत्वाधान में गुरुवार की शाम हजरत गदा शाह अलैह की मजार व हजरत फूल शाह अलैह की मजार पर सैकड़ों जायरीनों ने चादरपोशी की। इस पाक मौके पर मिलाद शरीफ व कव्वाली का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कव्वाल बंधुओं नातिया कलाम पेश कर खूब वाह वाही लूटी। दोनों मजारों पर झालर बत्तियों से सजावट की गई थी।
गुरुवार की समय 7:00 बजे के आस पास शहीद मजारों पर फातिया पढ़ी गई। इसमें मुस्लिम महिला-पुरुषों के अलावा हिन्दू धर्म के भी लोग जुटे रहे। सभी ने अपने सेहतमंद रहने व देश में अमनचैन कायम रहने की दुआ मांगी। दोनों मजारों पर क्षेत्र सहित दूर-दराज से आये जायरीनों की जमात जुटी रही। मुजावर मौलाना महमूद अहमद ने शीरनी, प्रसाद का वितरण किया। दोनों मजारों पर सच्चे मन से मन्नत मांगने वालों की जरूर मुरादें पूरी होती है। आयोजन को सफल बनाने में हसन कमेटी के संयोजक मेराज हसन, सरदार हसन, आजाद शाह, मुल्ला हसन, सोनू शाह, चांद मुहमद व मुजावर मौलाना महमूद अहमद के अलावा राजू खान, धनन्जय मौर्य आदि शामिल रहे। जियारत करने वालों में मुख्य रूप से दानिश मंसूरी, ताबिश मंसूरी, परवेज आलम आदि सैकड़ो महिलाएं व पुरुष जुटे रहे।