Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनने लगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना शुरू हो गया है। यहां पिछले छह माह से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की वेबसाइट बंद थी। इसके कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता था। 

अन्य सेंटरों पर भी वेबसाइट नहीं खुलने से समस्या आ रही थी। लोगों के जरूरी कार्य के लिए भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे। कई बार तो प्रमाण पत्र बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व लोगों के बीच झड़प भी हो चुकी है। चिकित्सा अधीक्षक डा. धनंजय आनंद ने बताया कि वेबसाइट न खुलने की जानकारी कई बार विभाग के अधिकारियों को दी कई थी। उनके निर्देश पर समस्या का समाधान कर दिया गया। छह माह से बंद चल रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट चालू हो गई है। अब लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr