Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: कांग्रेस की पदयात्रा में गूंजा 'भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ'

जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। देश के विकास में नेहरू के कार्यों का स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में सभी विधान सभाओं में 14 नंबर से भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ के नारे के साथ पदयात्रा का शुभारंभ जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरु हुई।

पदयात्रा के समापन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंचवर्षीय योजनाएं लागू करने, एक संपूर्ण संपूर्णता संपन्न राष्ट्र के निर्माण में नेहरु और गांधी दोनों का अहम योगदान रहा है। दुनिया में गुट निरपेक्ष आंदोलन के निर्माण में भी महाशक्तियों के खिलाफ नेहरु जी ने पूरे दुनिया की जनता को शांति का संदेश देने का काम किया है। वर्तमान समय में देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है। 

आजादी के बाद से आज पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जातिवाद से जूझ रहा है। साम्प्रदायिक ताकतों इशारे पर चल रहा है। थाने के लाकप में हत्या हो रही है। गरीब आदमी के चूल्हे से रसोई गैस गायब हो गया है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि जिस लोकतंत्र की स्थापना के लिए कांग्रेस पार्टी ने त्याग-बलिदान दिया, उसे तानाशाही ताकतें समाप्त करने पर लगी हुई है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, सतीश उपाध्याय, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय, संदीप विश्वकर्मा, ऊषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, विनय जायसवाल, राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजेश उपाध्याय, अनुराग पांडेय, मनीष राय, ओमप्रकाश पांडेय, दिव्यांशु पांडेय, लाल मोहम्मद, चंदन, शाहनवाज, हकीम खान, मीरा चौबे, मुन्नी शर्मा, ललिता शर्मा, मंतू देवी, रेनू, कैलाश पति कुशवाहा, अखिलेश राय, ओमप्रकाश पासवान, सतीश सिंह, अखिलेश सिंह यादव आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr