Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने जाना लोगों का हाल

गंगा के कहर से गाजीपुर जिले में जमानियां नगर के निचले हिस्से सहित तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर हो गया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों सब्बलपुर बांड़, रघुनाथ बांड़, जीवपुर बांड़, मलसा बांड़, देवरिया स्थित बाढ़ राहत शिविर, जीवपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर लोगों का हाल जाना। इस दौरान लंच पैकेट, बिस्कुट, टोस्ट आदि का वितरण कराया।

उन्होंने कहा कि बांड़ इलाका बाढ़ की त्रासदी से ज्यादा प्रभावित होता है। बाढ़ में लोगों के सपने और घर दोनों ही डूब जाते हैं। अरबों रुपये का नुकसान होता है। गंगा के रौद्र रूप से तबाह हुए बाढ़ प्रभावित किसानों की वेदना को सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो चुकी फसलों एवं बर्बाद हो चुके घर-गृहस्थी के कारण लोग काफी परेशान हैं। बाढ़ के कारण परेशान पशुधन को बचाना पशुपालकों के सामने बड़ी चुनौती है। हरा चारा नष्ट हो चुका है तथा भूसा भीग गया ऐसे में पशुओं को चारा आदि की व्यवस्था प्रशासन को तत्काल करना चाहिए ताकि बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। पूर्व मंत्री ने उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों को शीघ्र मदद करने की बात कही।

इस अवसर पर सपा के विस क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जज यादव, राहुलराज सिंह, रामचीज यादव, शंभू यादव, तौकीर खां, मनोज यादव, लोहा यादव, बिहारी यादव, प्रभुराम, पंकज यादव आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr