Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: आसमान पर बादल छाए रहे दिन-रात, जमकर हुई बारिश

गाजीपुर में दिन-रात बरसात ने मौसम को सुहाना बना रखा है। गुरुवार की रात से से सुबह तक बारिश होती रही। दिन में कुछ देर के लिए सूर्यदेव निकले, धूप हुई और फिर बादलों ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। आसमान में छाए काले बादलों की सूर्यदेव के साथ लुकाछिपी जारी रही। गुरुवार रात शुरू हुई झमाझम बरसात सुबह तक बूंदाबादी में जारी रही, वहीं दोपहर बाद फिर मौसम बना और बादल बरस गए। रात से हो रही बारिश की वजह से पानी का जलजमाव नजर आ रहा है, हर तरफ पानी से कीचड़ हो गया, जिससे सुबह लोगों को परेशानी भी हुई। शाम को तेज हवा के साथ बरसात के दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही हालांकि बरसात फसलों के लिए भी अब नुकसान ही देगी।

गाजीपुर में गुरुवार रात आसमान खुलने के बाद अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम आठ बजे अचानक मौसम बदला, काले बादल घिर के आए। इसके बाद हवा के साथ तेज बारिश हुई। शहर में करीब 35 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ बरसात होने से लोगों को गरमी से राहत मिली। बरसात के बाद मौसम भी सुहावना हो गया। बरसात के रुकने के आधे घंटे बाद शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। लगातार चार दिनों से हो रही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुक्रवार की सुबह थमी-थमी रही। वहीं दोपहर बाद छिटपुट बारिश का क्रम बना रहा। बीच-बीच में सूर्य देव की भी बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। आसमान में बादलों के उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर जाने का क्रम बना रहा। 

आसमान में कभी काले, तो कभी भूरे, तो कभी सफेद बादलों की आवाजाही होती रही। मौसम विभाग ने चार दिन पूर्व ही पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताया था। इस लिहाज से लोगों में अगले दिन भी बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। सादात संवाद के अनुसार शुक्रवार को भी सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। रुक-रुक कर हल्की बरसात भी हुई। बारिश के बाद किसान धान की खेती में जुट गये हैं। बारिश के चलते क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों पर जगह जगह जलजमाव होने से लोगों को कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Ghazipur News in Hindi | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Breaking Ghazipur News | Ghazipur News Headlines

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr