Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जमानियां: कटान रोकने के लिए धीमी रफ्तार से बोल्ड स्टेपिंग का हो रहा कार्य, ग्रामीणों में भय

गंगा का जल स्तर फिर से धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, वहीं अभी तक कटान रोकने के लिए भी काम पूरा नहीं हो सका है। इसके लेकर तटवर्तियों में दहशत बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में कटान रोकने के लिये शासन व प्रशासन स्तर से सिंचाई विभाग को बोल्डर स्टेपिंग के कार्य की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रारंभ में तो कार्य में तेजी दिखायी गयी। इससे ऐसा लग रहा था कि बरसात शुरू होने से पहले इस कार्य को पूरा करा लिया जायेगा। पर कार्य प्रारंभ के कुछ महीनों बाद यह अब यह काफी धीरे-धीरे हो गया है। 

इधर मानसून शुरू हो गया है। बीच-बीच में हो रही बरसात से गंगा किनारे बोल्डर बिछाने के लिए समतल की गयी मिट्टी भी धीरे-धीरे बह कर पानी में समाती जा रही है। इसके चलते बोल्डर स्टेपिंग के कार्य के लिए फिर से मिट्टी का समतलीकरण करना होगा। एक तो पहले से ही कार्य इतनी धीमी हो रही है कि लग रहा है कि बाढ़ आने पर कहीं फिर से तटवर्ती कटान की चपेट में ना आ जायें। इसे लेकर तटवर्तियों में काफी भय भी बना हुआ है। अभी कार्य चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल के छोर से लेकर पक्का घाट तक कार्य चल रहा है, पर इस कार्य की बहुत ही धीमी है। कार्य की गति देख तटवर्ती काफी सहमे हुए हैं।

इस कार्य में लगे विभागीय लोग भी मानमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। कार्य को देख ऐसा लग रहा है कि उन्हें तटवर्तियों को लेकर कोई ख्याल नहीं है। कई किसान भी चिंतित हैं, जिनका कई बीघा खेत कटान की वजह से गंगा में समाहित हो चुका है। अगर कार्य की गति यही रही, तो बाढ़ आने पर इस बार फिर लोग इसकी जद में आ सकते हैं।

Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Ghazipur News in Hindi | Ghazipur News Headlines

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr