Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शनिवार को हुनर रंग महोत्सव का अजब मदारी गजब तमाशा नाटक की प्रस्तुति ने मनमोहा

शहर के प्रतिभा निकेतन स्कूल परिसर में हुनर संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हुनर रंग महोत्सव का शनिवार को उद्घाटन एसपी सिटी पंकज पांडेय, डॉ.पीयूष सिंह, रमाकांत वर्मा ने संयुक्तरुप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान गणेश की वंदना समूह नृत्य हे गजानन, हे गजवंदन से शुरू हुआ। इसके बाद काजल सिंह ने आये अथितियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया। हुनर संस्था के कलाकारों ने सुनील दत्त विश्वकर्मा के निर्देशन में अख्तर अली द्वारा लिखित नाटक अजब मदारी गजब तमाशा का मंचन किया। नाटक आज के वर्तमान व्यवस्था पर आधारित रही। लेखक ने इस नाटक के माध्यम से वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों पे गहरी चोट की है। नाटक के मुख्य पात्र राजा के उलजलूल फैसले जनता को सोचने पर विवश करते है। दूसरी प्रस्तुति विश्वरूपम कला संगम वाराणसी द्वारा रविकांत मिश्र के निर्देशन में ऐतिहासिक नाटक राजा विक्त्रमादित्य का भावपूर्ण मंचन किया गया। 

अभिनय की बानगी ने सभी को आकर्षित किया।तीसरी प्रस्तुति डेट जमशेदपुर द्वारा अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सर्वप्रथम सरवेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखित नाटक हवालात का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों ने मानवीय मूल्यों के हो रहे हनन, व्यक्ति के अंदर छिपे हुए डर को उजागर करने का प्रयास किया। इस मौके पर आल इंडिया थिएटर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मानव आरा बिहार, सुग्रीव मौर्य, सुजीत अस्थाना, वशिष्ठ सिन्हा, सुरेन्द्र सागर दिल्ली उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष, रतन अग्रवाल, विजयलक्ष्मी मिश्रा, अजेन्द्र, शशि सोनकर, डॉ. शशिभूषण शर्मा, कमलेश सोनकर, अमरजीत विश्वकर्मा, रवि चौरसिया शामिल रहे। संचालन संस्थान सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr