Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

दिलदारनगर महुरा गांव निवासी, चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत

सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर कोदई कंजेहरा गांव के समीप भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रही रूबी सिंह चक्कर आने से सड़क पर गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होने से 25 वर्षीय बलवंत सिंह चोटिल हो गया। कंदवा थाने की पुलिस ने दोनों घायल को पीएचसी बरहनी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर सौंप दिया।

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर महुरा गांव निवासी रूबी सिंह की चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी मनोज सिंह से 2010 में शादी हुई थी। दंपत्ति को कोई संतान नहीं है। रूबी सिंह मंगलवार को अपने भतीजा बलवंत सिंह के साथ बाइक से मायके दिलदारनगर महुरा जा रही थी। रास्ते में कोदई कंजेहरा गांव के समीप अचानक चक्कर आने से तेज रफ्तार बाइक से रूबी सिंह गिर गई। रूबी सिंह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से बलवंत सिंह भी चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक रूबी सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद ने कहा कि तेज रफ्तार बाइक से गिरने पर महिला की मौत हो गई थी। परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर सौंप दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr