संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। शनिवार को 51 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई, वहीं एक मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। यह मरीज कासिमाबाद क्षेत्र का रहने वाला था। इस मरीज का इलाज वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चहिंत करने में सर्वे टीम जुटी है। शनिवार को नगर के दस मरीज संक्रमित मिले। मेडिकल टीम सक्रमित मरीजों को इलाज के लिए कोविड लेवल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अब तक जिले में 80 हजार169 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3010 पहुंच गई है। 1778 संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में इलाज चल रहा है। जबकि 1302 मरीज स्वस्थ हो गए है। वहीं 30 मरीजों की मौत हो चुकी है। 76 हजार 731 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से दर्जनों लोग संक्रमण के शिकार हो रहे है। शनिवारको दस मरीजों के रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिवार के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेज दिया है। वहीं इन सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड लेवल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि इनके संपर्क में आने वालों संदिग्धों को चिन्हित करने में सर्वे टीम जुटी है। डा. प्रभात कुमार ने बताया कि 51 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं एक मरीज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड लेवल लेवल -1 अस्पताल सहेड़ी में भर्ती कराया गया है। सर्वे टीम संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों को चिन्हित करने में जुटी है।