Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

आजमगढ़: सोमवार को नए 14 मरीजों के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या सैकड़ा पार


जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 14 और नए व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। नए पॉजीटिव केस सठियांव, बघावर, कोयलसा, मेंहनगर व रानी की सराय में पाए गए। वर्तमान समय में 94 एक्टिव केस हैं। 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि दो मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108 हो चुकी है।

डीएम ने बताया कि वर्तमान में 94 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज हैं। जिसमें से 25 मरीज को एल-वन अस्पताल (महामृत्यंज डेंटल कालेज, इटौरा) में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 55 मरीज को एल-3 अस्पताल (पीजीआइ चक्रपानपुर) में आइसोलेट किया गया है। 14 मरीजों को एल-1 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 108 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें 31 मई को छह पॉजिटिव केस शामिल हैं।

1026 व्यक्ति किए गए हैं क्वारंटाइन
डीएम ने बताया कि कुल 42 क्वारंटाइन सेंटर हैं। जिसमें 513 व्यक्ति रुके हुए हैं। सभी में कम्युनिटी किचन की व्यवस्था संचालित है। 13 फैसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर में 307 व्यक्ति, पांच इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में 117 व्यक्ति और 24 आश्रय स्थलों में 89 व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr