बक्सर: लॉकडाउन के बीच शर्तों के साथ कुछ दुकानों को खोलने के लिए प्रशासन ने अनुमति दे दी है। हालांकि, रेडीमेड, कपड़ा, लॉन्ड्री, रेस्टोरेंट्स, चाय नाश्ता के अलावा शॉपिंग मॉल्स अभी नहीं खोले जाएंगे। सभी दुकानदारों को जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। दुकानों के लिए सुबह आठ से दोपरि 12 बजे तथा दोपहर 12 से शाम चार बजे तक की दो शिफ्टें तैयार की गईं हैं। दोनों शिफ्ट में अलग प्रकार की दुकानें खुलेंगी। जबकि, किराना तथा सब्जी दुकानें सुबह सात बजे से संध्या सात बजे तक खोली जा सकेंगी। नियमों की अवहेलना करने वाले दुकान सील कर दिए जाएंगे।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इसके लिए सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार तथा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अलग-अलग दो शिड्यूल तैयार किए गए हैं। प्रत्येक दिन को दो शिफ्टों में बांट दिया गया है। प्रत्येक शिफ्ट में खुलने वाली दुकानें अलग-अलग चीजों की होंगी। जबकि, आवश्यक सामग्री, किराना एवं दवा दुकानें प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोली जाएंगी।