बीएचयू लैब से गुरुवार को 55 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। इसमें 53 परिणाम नेगेटिव आए और दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस प्रकार जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 162 हो गई है 90 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 68 है। सारनाथ क्षेत्र का दनियालपुर बना 82वां हॉटस्पॉट।
पॉजिटिव आए दो मरीजों में एक 18 वर्षीय मरीज ग्राम छितौना थाना चौबेपुर का रहने वाला है। मुंबई से ट्रक से वाराणसी आया था। मुंबई में यह फल बेचने का काम करता था। 18 वर्षीय दूसरा मरीज दनियालपुर थाना सारनाथ का रहने वाला है। मुंबई से यह मरीज ट्रेन से वाराणसी वापस आया। मुंबई में एक सोनार के यहां चांदी की मूर्ति बनाने का काम करता था।
सारनाथ क्षेत्र का दनियालपुर बना 82वां हॉटस्पॉट
दनियालपुर थाना सारनाथ, जो कि नक्खीघाट से सटा हुआ है, नया हॉटस्पॉट बनेगा। इस प्रकार हॉटस्पॉट की संख्या 82 हो गई है। 24 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके है। एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 58 है। 58 एक्टिव हॉटस्पॉट में से 16 हॉटस्पॉट ऑरेंज ऑन में है एवं 42 हॉटस्पॉट रेड जोन में है।