Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

NEET और JEE Main की तैयारी कर रहे 23 छात्रों को झटका, 1 साल बाद अयोग्य घोषित

झारखंड की राजधानी रांची में राज्य सरकार की ओर से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ( JEE Main , JEE Advanced ) व मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट ( NEET ) की निशुल्क तैयारी करने वाले 23 छात्र-छात्राओं को झटका लगा है। इंजीनियरिंग के 10 व मेडिकल तैयारी में जुटे 13 छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इनमें धनबाद के छह छात्र-छात्राएं शामिल हैं। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इन छात्रों को वापस अपने-अपने जिले में भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। 

बताते चलें कि सरकारी स्कूलों से दसवीं कक्षा पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी राज्यस्तर पर रांची में कराई जाती है। इसके लिए आकांक्षा प्रवेश परीक्षा का आयोजन राज्यस्तर पर होता है। इस परीक्षा में राज्यस्तर पर मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को का चयन नामांकन के लिए होता है। दो साल तक 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के साथ मेडिकल व इंजीनियरिंग की भी तैयारी कराई जाती है। 

सूत्रों का कहना है कि राज्यस्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम में गुणवत्ता एवं प्रदर्शन सुधार के दृष्टिकोण से संबंधित छात्र-छात्राओं की आकलन परीक्षा 10 अगस्त को ली गई। एक वर्ष पूरा कर चुके छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। रिजल्ट जारी हुआ तो परीक्षाफल के आधार पर 23 छात्रों को अयोग्य घोषित किया गया। अब इन छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के निर्देशानुसार अपने-अपने जिलों में वापस भेजा जा रहा है। 

डीईओ रांची सह नोडल पदाधिकारी राज्यस्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम ने जारी पत्र में कहा है कि अपने जिले के संबंधित छात्र-छात्राओं का नामांकन निवास स्थान के नजदीक विद्यालय अथ्वा ऐच्छिक विद्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। विभाग के इस फैसले से संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी हतप्रभ हैं। उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। 

इन छात्र-छात्राओं की वापसी 

मेडिकल: धनबाद: ममता कुमारी, संजीव प्रसाद, जावा कुमारी, मिताली किस्कू, विश्वजीत मंडल बोकारो, राजनंदन घोष जामताड़ा, सोमनाथ मन्ना जामताड़ा, शाहित रज्जा गढ़वा, गोपाल ठाकुर गोड्डा, निभा लकड़ा रांची, कंचन कुमारी रांची, मनोज मरांडी दुमका, ज्योति कुमारी रांची।

इंजीनियरिंग: सीमा कुमारी, पिंटू रजवार धनबाद, अमन कुमार सोनी गिरिडीह, रोहित कुमार बोकारो, औसर अंसारी पाकुड़, निगम कुमार शाह दुमका, अजीत कुमार गिरिडीह, अंशु कुमार गढ़वा, एनोस बास्की दुमका व मादो टुडू पूर्वी सिंहभूम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr