Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जौनपुर में दो मासूम बच्चों को मारकर मां लटकी फंदे पर, परिवार में तीन मौत

केराकत क्षेत्र के ग्राम तरियारी में शुक्रवार की देर रात मां अपने दस माह के दो मासूमों को मार कर खुद फांसी पर लटक गई। स्वजन के‌ अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थी। पति गांव में गणेश पूजा के भंडारे में गया हुआ था। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई तो लोगों ने पुलिस‌ को‌ सूचना दी।

तरियारी निवासी मनोज पाल की शादी‌ 11 वर्ष पूर्व परियाएं थाना लाइन बाजार में 32 वर्षीय सरोजा पाल के साथ हुआ था। शादी के दस साल बाद जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे। जिसमें लड़का तनवेश व लड़की का नाम तन्वी था‌। दोनों की‌ उम्र 11 माह थी। मनोज पाल‌ मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा को दवा दिलाने के लिए मुम्बई से घर लाया था।

शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार को सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। दरवाजे खोलवाने लगा तो कोई‌ आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होते ही स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत पड़े थे।

वारदात की जानकारी होने के बाद आसपास के गांवों में खलबली मच गई। इस बाबत सूचना मिलने पर सीओ गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। शव को कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मां द्वारा बच्‍चों को मारकर फांसी पर लटकने की जानकारी सामने आई है। जांच में जो तथ्‍य सामने आएंगे उसी अनुरूप विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr