Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में सौतेली मां की गोली मारकर हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार

गाजीपुर में सौतेली मां की गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक शिवांक उर्फ छोटू सिंह को क्षेत्र के बासूचक रेलवे स्टेशन से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है। शुरुआत में पुलिस ने हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया था।

प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय ने कहा कि करंडा थाना क्षेत्र के बासूचक में बीते शुक्रवार को पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को उनके सौतेले पुत्र शिवांक सिंह उर्फ छोटू ने गोली मार दी थी। गोली लगने से लहूलुहान अनुपमा को इलाज के लिए वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद

आरोपी सौतेला पुत्र फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई थी। पुलिस ने बुधवार को गांव के रेलवे स्टेशन से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के संबंध में मृतका की मां शीला की तरफ से नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

आरोपी की सौतेली मां से अक्सर होता था झगड़ा

आरोपी युवक शिवांक पूर्व प्रधान मनोज सिंह की पहली पत्नी का पुत्र है। पहली पत्नी के निधन के बाद मनोज सिंह ने अनुपमा से शादी की थी। अनुपमा सिंह और शिवांक के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। जिससे खुन्नस खाए शिवांक ने सौतेली मां को गोली मार दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr