Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सुबह कोहरा के बाद खिली धूप से मिली राहत

सुबह कोहरा, तो दिन भर धूप-छांव का चलता रहा खेल। मौसम परिवर्तन के क्रम में गुरुवार को तापमान में दो डिग्री की अधिकता दर्ज की गयी। धूप होने से लोगों ने राहत भी महसूस हुई है। पर, पूरे दिन गलन का असर बना रहा, जिससे परेशानी होती रही।

यातायात सेवा पर लगातार कई दिनों से कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लंब दूरी की ट्रेनों की भी लेटलतीफी बनी हुई है। इससे यात्री परेशान हाल हैं। हालांकि, गुरुवार को हुई खिली धूप होने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई है, पर बादलों के आवाजाही और मंद गति से सर्द हवा के चलते रहने से लोग देर तक बाहर नहीं बैठ सके। दोपहर बाद शुरू हुआ धूप-छांव का खेल पूरे दिन चलता रहा। गलन में अधिकता बनी है। इससे जल्द ही घरों में दुबकने को लोग मजबूर हो जा रहे हैं। 

इस सप्ताह में गलन के चलते न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे आ गया था, लेकिन गुरुवार को इसमें दो डिग्री की अधिकता दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान जहां 16 डिग्री पर रहा, तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छंटने के बाद से आसमान साफ था, पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान में बादलों के आने का क्रम शुरू हो गया था। धूप सेक रहे लोग छांव होते ही परेशान होने लगे। गलन की अधिकता महसूस होने पर ज्यादा देर तक धूप की गरमाहट नहीं ले सके। सुबह कोहरा व गलन के चलते दुकान खोलने वाले भी देर से पहुंचे। फिर धूप होने पर दुकान के बाहर बैठे नजर आये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr