Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

देव दीपावली 19 नवंबर शुक्रवार को लेकर कलेक्टर घाट पर तैयारियां शुरू

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर नव युवा संस्कार भारती के तत्वावधान में देव दीपावली 19 नवंबर शुक्रवार को शहर के कलेक्टर घाट पर मनाया जायेगा। इसे लेकर बुधवार को पूरे दिन संस्था के सदस्य साफ-सफाई में लगे रहे। घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए के साथ ही रंग-रोगन के भी कार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर शाम 4:00 बजे से किया जायेगा। 

अतिथियों की ओर से घाट पर शाम पांच बजे से मां गंगा की भव्य आरती की जायेगी। संस्था के अध्यक्ष शशिकांत साहनी ने बताया कि कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए देव दीपावली को भव्यता प्रदान करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है। घाट पर रंगोली बनाकर उसपर हजारों दीप जलाकर घाट का भव्य श्रृंगार व दीपदान किया जायेगा। संस्था के समस्त कार्यकर्ता नगरवासियों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कलेक्टर घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्य में कार्यकर्ता पूरे मनायोग से जुटे दिखे। यह घाट शहर का सबसे बड़ा व प्राचीन घाट है। 

यहां वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी जुटते हैं और बनायी गयी रंगोलियों पर दीप रखकर उसे प्रज्ज्वलित करते हैं, जो घाट को पूरी तरह से रमणीय बना देता है। घाट पर शाम को होने वाली मां गंगा की आरती में बच्चे से लेकर हर उम्र के लोग इसमें शरीक होते हैं और मां गंगा के आशीर्वाद का भागी बनते हैं। घाट पर चले कार्य में संस्था के अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल, टोनी, सुधीर, मनोज, मंटू चौधरी, लल्लू पाण्डेय, मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, दीपू, रिंकू चौधरी, आशीष बरनवाल, लोगी, रतन, लप्पू सिंह, सूरज, विनय पाण्डेय, रतन आदि जुटे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr