Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: रोशनी के पर्व दिवाली पर दीए और झालरों से जगमगाई लहुरी काशी

दीपावली का त्योहार बृहस्पतिवार को गाजीपुर जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घर में शाम को वृषभ मुहूर्त में लक्ष्मी और श्रीगणेश की विधि विधान से पूजा कर समृद्धि की कामना की। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा की गई। इस दौरान घर-घर दीप जलाए गए। घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। इससे कोना-कोना रौशन हो उठा। शाम से रात तक आतिशबाजी की गई जिससे आसमान में भी रौशनी बिखरी रही।

गाजीपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी का पर्व दीपावली परंपरागत ढंग से मनाया गया। पूजा के लिए एक तरफ जहां व्यवसायी दुकानों की सफाई में सुबह ही जुट गए थे। वहीं गृहणियां भी दोपहर बाद तक घरों की सफाई में जुटी रहीं। शाम को घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कुछ लोगों ने स्वयं पूजा किया तो कई ने पंडितों से पूजन-अर्चन के बाद हवन-पूजन करवाया। 

शाम को गृहणियों ने गंगा घाटों पर जाकर दीप जलाया। वहां से लौटने के बाद घरों में मोमबत्ती और दीप जलाए। घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। रंगबिरंगी रौशनी अनुपम छटा बिखेर रही थी। हर किसी के चेहरे पर पर्व की खुशियां झलक रही थीं। 

मुहम्मदाबाद: नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीगणेश-श्रीलक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर उनसे परिवार की सुख - समृद्धि की कामना की गई। घरों एवं दुकानों को झालरों एवं दीप से जगमग किया गया था। 

औड़िहार संवाददाता के अनुसार दीपों का पर्व दीपावली स्थानीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधड़ाके के साथ मनाया गया। घरों एवं दुकानों में गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया गया। जमानिया क्षेत्र में रोशनी के पर्व दीपावली की धूम रही। घरों और दुकानों को दीपों और झालरों से रोशन किया गया था। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में दीपावली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। चारो तरफ पर्व की धूम मची रही।

इसके अलावा कासिमाबाद, रेवतीपुर, मरदह, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, दिलदारनगर, दुल्लहपुर, जखनिया, सेवराई, बारा, मतसा, करंडा, खानपुर, मौधा, भीमापार, शादियाबाद, बहरियाबाद, नंदगंज, देवकली, बिरनो, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में रौशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान दीप एवं आकर्षक झालरों से जगमगाते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr