Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

कासिमाबाद: तैरकर पोखरा पार कर रहा किशोर डूबा, तलाश जारी

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर भंगवल गांव में सोमवार को दोस्तों से शर्त लगाने के बाद पोखरा तैरकर पार कर रहा किशोर डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किशोर के परिवार में घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि तैरते वक्त शैवाल में पैर फंस जाने से किशोर डूब गया होगा। पोखरे में उगे जलीय पौधों की वजह से किशोर की तलाश प्रभावित हो रही है।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर भंगवल गांव में अपने ननिहाल में रहा अभिषेक कुमार (15) अपने ननिहाल में धरवारकलां में आया था। ननिहाल के जयरामपुर भंगवल के उत्तर तरफ पोखरा में रोजाना की तरह सोमवार को भी अपने गांव के कुछ मित्रों के साथ नहाने के लिए गया था। जहां अपने मित्रों के साथ बाजी लगाते हुए पोखरे को पार करने की शर्त लगा ली। इसके बाद सब इस पास से उस पार जाने लगे। अचानक उसका पैर कहीं फंस गया। उसने साथियों से चींखकर इसकी जानकारी भी दी। 

इसके बाद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूब गया। सूचना कासिमाबाद पुलिस को दी गयी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डलवार अभिषेक को खोजने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया पर, सोमवार की रात तक उसे खोजा नहीं जा सका। कासिमाबाद के दरोगा ईष्टदेव पाण्डेय ने बताया कि इसकी जानकारी सीओ कासिमाबाद को देने के साथ उनके माध्यम से डूबे किशोर को खोजने के लिए जिला मुख्यालय से भी खोताखोरों को बुलाया गया है। उनके आने पर और प्रयास कर खोजबीन की जायेगी।

चार साल पहले बड़े भाई की हो चुकी मौत

अभिषेक के डूबने की सूचना पर परिजनों की भीड़ तालाब के किनारे लग गई। किशोर के डूबने पर उसकी बहनें पोखरा किनारे पहुंचकर दहाड़े मारकर रोती-बिलखती रहीं। डूबा किशोर अभिषेक कुल पांच बहन-भाई थे। अभिषेक के बड़े भाई की चार वर्ष पहले ही छत से गिरने से मौत हो गई थी। वहीं तीन छोटी बहनें भी हैं। अभिषेक के डूबने से पिता अमरजीत राजभर, माता लक्ष्मीना देवी सहित नाना अमेरिका राजभर सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr