Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

दीपावली का शुभारंभ धनतेरस आज, बर्तन व आभूषणों की खरीदारी होगी शुभ

इस बार दीपावली का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस से होगा। उम्मीद है कि इस बार मंगलवार को बाजार में मंगल होगा। इसी दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाएगी। धनतेरस पर परंपरा के अनुसार खरीदारी के साथ धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और यमराज का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। 

ग्रहीय योग इस बार धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभकारी रहेगा। इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पूरा बाजार तरह-तरह के आइटमों से सज गया है। बर्तन व गहनों सहित इलेक्ट्रिक सामान व वाहनों की खूब बिक्री होने की उम्मीद है। वाहनों की तो एडवांस बुकिग हुई है।

ज्योतिषाचार्य डा. राजकुमार तिवारी का कहना है कि धनतेरस का पर्व यम के निमित्त दीपदान करने से जुड़ा इस बारे में खरीदारी का काफी महत्व है। इस दिन सामान की खरीदारी के साथ ही दान भी करना चाहिए। सूर्यास्त से एक घंटा 12 मिनट के अंदर दीप दान कर देना चाहिए। मेष राशि वाले भूमि, धार्मिक पुस्तक, सोना व पीतल के बर्तन खरीदे। वृष राशि वाले चांदी हीरा, स्टील के बर्तन, बाल्टी वाहन आदि खरीदें जबकि मिथुन राशि वालों को वाहन, चांदी, हीरा, वस्त्र आदि खरीदना चाहिए। 

कर्क राशि वालों को धर्मिक पुस्तकें भूमि, वाहन, स्वर्ण तो सिंह राशि वालों लोगों को स्वर्ण, तांबा का बर्तन, धार्मिक पुस्तक खरीदना चाहिए। बृहस्पति पूरे वर्ष भाग्य वृद्धि करेंगे। कन्या राशि वाले लोगों को हीरा, चांदी, वस्त्र खरीदना श्रेयस्कर रहेगा। तुला राशि वाले लोगों को सोना खरीदने से परहेज करें। इन्हें चांदी, हीरा, वस्त्र खरीदना लाभप्रद होगा। वृश्चिक राशि वाले जमीन, वाहन, कलम, पुस्तक तो धनु राशि वाले लोग पुस्तक, स्वर्ण, तांबे की बर्तन खरीदे। मकर राशि वाले लोहे के सामान, वस्त्र, स्टील के बर्तन खरीदे, लेकिन आगे से परहेज करें। कुंभ राशि वाले वाहन तांबा न खरीदें। चांदी, हीरा व स्टील के सामान करा करें। मीन राशि वाले सोने के आभूषण व तांबे की बर्तन खरीदे। इस दिन धार्मिक पुस्तक आवश्य खरीदे। और यथासंभव दान करें। सभी राशि के जातक देवी सरस्वती की संतुति व बड़ों का आशीष लेकर पर्व मनाएं।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

- सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक अभिजीत मुहूर्त

- दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक अमृत मुहूर्त

- दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक शुभ योग

- दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक वृष लग्न

- शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr