Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

कांग्रेस कार्यकर्ता ने निकाली भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा' क्षेत्र के खजुरी चट्टी से न्याय पंचायत अध्यक्ष सुदामा यादव के नेतृत्व में शुरू होकर दिलदारनगर निरहू का पूरा, सरैला, चुटहां, परनहीं, ताजपुरकुर्रा होते हुए दिलदारनगर कस्बा पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह व्यापारी, मजदूर, किसानों, मजदूरों से संवाद करते हुए चल रहे थे। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की लड़ाई सड़क से लेकर के संसद तक लड़ रही ह्रै। सपा, बसपा, भाजपा के इशारे पर काम कर जनता के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आने वाला समय कांग्रेस का बताया है। आगामी 2022 में होने वाले चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। 

कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरिओम यादव, सचिव युगल किशोर सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वनवासी, भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष जमानियां नसीम अख्तर, जफर सादिक सहजादे, सुदामा यादव, मंजूर कुरेशी, सेराज सलमानी, आजाद खां, विजय बिंद, नारायण बिंद, जगमोहन बिंद, इंदल वनवासी, काशी वनवासी, त्रिभुवन बिंद, संतोष गुप्ता, हरबंस सिंह, समीउल्ला खान, प्रवीण गहलोत आदि कार्यकर्ता यात्रा में भाग लिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr