Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

भाजपा ने शनिवार को बूथ विजय अभियान के आगाज पर कार्यकर्ताओं से संवाद

विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती के लिए भाजपा ने शनिवार को बूथ विजय अभियान का आगाज किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को गाजीपुर में कई शक्तिकेंद्र प्रभारियों से वर्चुअली संवाद कर जोश भरा। शहर के शक्तिकेंद्र पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जिले में 575 शक्तिकेंद्रों के प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्चुअल संवाद का प्रसारण गाजीपुर में 575 शक्ति केंद्रों पर हुआ। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों समेत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के गंगा विशुनपुर शक्ति केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का संवाद सुना और उस पर बूथ स्तर तक अमल करने की बात भी कही। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा का बूथ विजय अभियान शनिवार 11 सितंबर से शुरू हो गया। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र दिया है, सभी कार्यकर्ता इसके क्रियान्वयन में जुटेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गृह जनपद में बूथ विजय अभियान के आगाज पर शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विरोधी पार्टियों के पास मुद्दा नहीं रह गया है , फिर भी मोदी-योगी जी को रोकना चाहते हैं। साधु संत प्रवृति के नेतृत्व में विपक्षियों की दुकानें बंद हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित जनता की पार्टी है, जिसका गाजीपुर उसका रोल मॉडल है। गाजीपुर के कार्यकर्ताओं के सामाजिक समीकरणों के चलते सातों सीटों को जीतने का लक्ष्य पूर्ण करना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, मनोज बिंद, विश्वप्रकाश अकेला, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय,विनीत शर्मा,नृपेंद्र उपाध्याय, अजीत सिंह,विवेकानंद राय,अमरनाथ शर्मा,मुरली कुशवाहा, सुनील यादव,ओमप्रकाश अकेला, सत्यदेव यादव, अनिल पांडे राघवेंद्र सिंह,हरदेव कुशवाहा उपस्थित रहे।

2949 बूथों पर भाजपा का होमवर्क जारी

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से करीब जिले के 2949 बूथों पर बूथ समितियों का गठन कर उसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद बूथ विजय अभियान के तहत अब 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी। 24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। इसमें पन्ना प्रमुखों को उनके कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण में भी बूथ समितियों के सदस्य नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। बूथ विजय अभियान के तहत बूथ समितियों और पन्ना प्रमुख लगातार क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन के साथ जनता से संपर्क और संवाद करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr