Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शादी समारोह के जश्‍न में घुस आए कातिल, दुल्‍हन के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्‍या

शादी समारोह में दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के कोटेदार का भतीजा था। घटना से समारोह में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस हर्ष फायरिंग की बात कह रही है, जबकि परिजन व ग्रामीण रंजिशन हत्या करने की बात बता रहे हैं। 

रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेर खां के लोहारतारा गांव निवासी निगम सिंह कोटेदार हैं। मंगलवार रात उनकी बेटी मीनाक्षी की शादी थी। बताया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए निगम का भतीजा प्रेम सिंह (38) पुत्र शिव सिंह दिल्ली से आया था। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर के सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। प्रेम भी  घर के बाहर खड़ा था। इस बीच अचानक चली गोली प्रेम को लग गई।

गोली चलते ही समारोह में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ प्रेम वहीं गिरकर तड़पने लगा। बताया जाता है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शादी समारोह में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हर्ष फायरिंग में मौत होने की बात बता रही है। रानीगंज थानाध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि शादी समारोह में गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मामला हर्ष फायरिंग का लग रहा है। हालांकि घर वाले रंजिशन हत्या करने की बात कह रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या सही है। वहीं, घटना के बाद बाराती भी मौके से भाग निकले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr