Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

अब रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं, आखिरी रोजा होगा सबसे लंबा

शब-ए-बरात के बाद अब रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 या 14 अप्रैल (चांद के हिसाब से) रमजान की शुरुआत होगी। पहला रोजा 14 घंटे 5 मिनट तथा अंतिम रोजा 15 घंटे 13 मिनट का होगा। कैलेंडर के हिसाब से पहला रोजा सबसे छोटा और आखिरी रोजा सबसे लंबा होगा। रमजान का कैलेंडर भी जारी हो गया है। कोरोना की वजह से पिछले साल रोजेदारों ने घर में ही नमाज अदा की थी। 

गर्मी में लोगों को पानी की अधिक जरूरत महसूस होती है, लेकिन रोजेदारों को लगभग 15 घंटे पानी नहीं पीना होगा। मौलाना सालिम अबू नस्त्र ने बताया कि खुदा की इबादत करने वाले गर्मी के कारण रोजा नहीं छोड़ेंगे। साल में दस दिन हो जाते हैं कम : 36 साल बाद रमजान पुन: उसी मौसम में पहुंच जाता है। इस्लामी कैलेंडर और अंग्रेजी कैलेंडर में एक साल में 10 दिन का अंतर आता है। इस्लामी कैलेंडर में 29-30 दिन का महीना होता है, वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में (फरवरी को छोड़) 30-31 दिन का महीना होता है। सहरी व इफ्तार का वक्त 

अप्रैल      सुबह       शाम 

14 -  4 : 15 बजे - 6 : 19 बजे

15 - 4 : 14 बजे - 6 : 19 बजे

16 - 4 : 12 बजे - 6 : 20 बजे

17 - 4 : 11 बजे - 6 : 20 बजे

18 - 4 : 10 बजे - 6 : 21 बजे

19 - 4 : 09 बजे - 6 : 22 बजे

20 - 4 : 08 बजे - 6 : 22 बजे

21 - 4 : 06 बजे - 6 : 23 बजे

22 - 4 : 05 बजे - 6 : 23 बजे

23 - 4 : 04 बजे - 6 : 24 बजे

24 - 4 : 03 बजे - 6 : 24 बजे

25 - 4 : 02 बजे - 6 : 25 बजे

26 - 4 : 01 बजे - 6 : 25 बजे

27 - 4 : 00 बजे - 6 : 26 बजे

28 - 4 : 00 बजे - 6 : 26 बजे

29 - 3 : 59 बजे - 6 : 27 बजे

30 - 3 : 58 बजे - 6 : 27 बजे

मई       सुबह          शाम

01 - 3 : 57 बजे - 6 : 28 बजे

02 - 3 : 56 बजे - 6 : 29 बजे

03 - 3 : 55 बजे - 6 : 30 बजे

04 - 3 : 54 बजे - 6 : 30 बजे

05 - 3 : 53 बजे - 6 : 31 बजे

06 - 3 : 53 बजे - 6 : 31 बजे

07 - 3 : 52 बजे - 6 : 32 बजे

08 - 3 : 51 बजे - 6 : 32 बजे

09 - 3 : 50 बजे - 6 : 33 बजे

10 - 3 : 50 बजे - 6 : 33 बजे

11 - 3 : 49 बजे - 6 : 34 बजे

12 - 3 : 48 बजे - 6 : 34 बजे

13 - 3 : 48 बजे - 6 : 35 बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr