प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सोमवार को जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी तहसीलों में महिला गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम हुआ। आरटीआइ सभागार में विधायक संगीता ने छावनी लाइन की अंकित व मारकीनगंज की रेखा की गोद भराई किया वहीं अमन व सुरभि का अन्न प्राशन कराया।
आंगनबाड़ी में पोषण पखवाड़ा तथा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुसुमलता, मीना देवी, संगीता, मंजू देवी, सिधूलता, अंजु कुशवाहा, शीला देवी, सोमारी देवी को प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया। नारी सशक्तीकरण को लेकर समाज में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सदर विधायक संगीता बलवंत एवं विशिष्ट अतिथि ऋचा राय ने मीना मंच की राज्य संदर्भदाता शीला सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। शीला सिंह ने पूरे मिशन शक्ति के दौरान सभी ब्लाकों में जन जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित कराया। इसके अतिरिक्त बच्चियों के आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण को भी गति दी। इस अवसर पर बच्चों ने आत्मरक्षार्थ ताइक्वांडो प्रदर्शन भी किया। जिसके लिए ताइक्वांडो ट्रेनर सुलेखा यादव और उनकी पूरी टीम को प्रशस्तिपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम मे सदर तहसीलदार, जिला प्रोबेशन अधिकार, बीइओ सदर आदि थे।