Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

UP सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के चुनाव में भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव


उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की तिर्वा शाखा के चुनाव में बवाल हो गया। वोट देने जा रहे सदस्यों की पर्ची फाड़ने को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों के बीच पथराव हुआ, बवाल कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी पथराव में चुटहिल हुए। प्रशासन ने फिलहाल वोटिंग रुकवा दी है। 

कन्नौज में एलडीबी का चुनाव सपा और भाजपा के बीच सियासी संघर्ष की वजह बन गया है। 26 अगस्त को इसी चुनाव के लिए नामांकन के दौरान भी सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई थी, पुलिस के सामने तब भी पथराव हुआ था। तब पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के आरोप में 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तिर्वा की बारी आई तो फिर विवाद हो गया। मंगलवार की सुबह तय समय पर ही तिर्वा स्थित उमर्दा ब्लॉक कैम्पस में मतदान शुरू हुआ तो, कुछ वोटरों ने अपनी पर्ची छीन कर फाड़े जाने का आरोप लगाया। इस पर सपा से जुड़े लोगों ने विरोध जताया। प्रशासन पर पक्षपात कर फ़र्ज़ी वोटिंग का आरोप लगा सपाई धरने पर बैठ गए। इस बीच भाजपाई भी सामने आ गए तो दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। पहले से ही अलर्ट पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। वोटिंग वाली जगह पर अफरा-तफरी मच गई, इस पर वोटिंग रोक दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr