कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कुशलता के लिए गाजीपुर में पूजा पाठ हुआ। नगर के गोराबाजार स्थित गंगा किनारे बड़ा महादेवा मंदिर पर गुरुवार को युवा भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय ने हवन पूजन भी कराया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य होने की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की। वहीं गरीबों को दान पुण्य भी किया। मंदिर पर उपस्थित सभी लोगों से भी उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगी।
गुरुवार को बड़ा महादेवा मंदिर में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से पीजीआई अस्पताल लखनऊ में इलाज चल रहा है। विवेकानंद पाण्डेय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने गरीबों, असहायो, निराश्रितों को भोजन, राशन व दवा की उचित व्यवस्था कराने के लिए लगातार संघर्षरत किया। इस दौरान वे संक्रमित हो गए और बीामर हो गए। भगवान से प्रार्थना है कि इनको जल्दी स्वस्थ करें कि यह हम लोगों के बीच आकर फिर से युवाओं में जोश भरते हुए प्रदेश की विकात में अपनी सहभागिता करे। इस अवसर पर छात्रनेता रुद्रमणि त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, मोनू सिंह, शेखर पाण्डेय, रोहित यादव, आशुतोष कुमार, जेपी पाण्डेय, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।