Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

आम लोगों के लिए खुला गांधी मैदान, बच्चों और वृद्धों को छोड़ बाकी सुबह-शाम कर सकेंगे सैर


राजधानी की शान गांधी मैदान करीब तीन महीने बाद एकबार फिर से गुलजार हो गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बंद किए गए मैदान के चार दरवाजे शुक्रवार की सुबह पांच बजे से दोबारा खोल दिए गए। अब मैदान में सुबह पांच से दस और शाम के समय चार बजे से सात बजे तक सैर किया जा सकेगा। मैदान वापस गुलजार करने से दो-तीन दिन पहले से यहां नालों की सफाई, झाड़ीनुमा घासों की कटाई की गई। बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी मैदान को खोलने से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई थी।

मॉर्निंग वॉक के साथ योग करते दिखे लोग
शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद गांधी मैदान खुला तो लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मैदान के अंदर प्रवेश दिया गया। अधिकतर लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। वहीं योग करने वाले भी दिखे। इस दौरान शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। साथ ही मास्क पहनकर ही आने वालों को मैदान में प्रवेश दिया गया।

नियमित जराया जाएगा सैनिटाइज
जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा गांधी मैदान को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा। गांधी मैदान में काम करने वाले सभी कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही साफ-सफाई के लिए अलग-अलग शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr