जीवन के विविध रूपों में पक्षी अपने रंग रूप आवाज के कारण सबसे अधिक आकर्षक करने वाला रूप है। पक्षियों में प्रवास एक अद्भुत प्राकृतिक प्रक्रिया है। विभिन्न प्रवासी पक्षी प्रवास के लिए सैकड़ों मील की दूरी तक यात्रा करते हैं और जलस्रोत के किनारे दो से तीन महीने के लिए अपना डेरा डालने के बाद लौट जाते हैं। मौसम परिवर्तन में आगरा भी हमेशाा से प्रवासी पक्षियों को पसंदीदा ठिकाना रहा है। प्रवासी पक्षियों की पसंद में अब कुछ समय से बदलाव हुआ है। ताजनगरी में अपने परम्परागत ठिकानों से अलग कुछ नई जगहों प्रवासी पक्षी अब अपना ठिकाना बनाने लग गए हैं।
कौन हैं प्रवासी पक्षी और क्यों करते हैं माइग्रेशन
बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ केपी सिंह के अनुसार अधिकतर पक्षी उत्तर से दक्षिण और कुछ पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर प्रवास करने चले जाते हैं।