Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

किसान के किचन में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, लोगों को देखते ही सिकुड़ जाता है, उमड़ी भीड़

आजमगढ़ क्षेत्र के तिलांव गांव में शनिवार को एक दुर्लभ जीव पाया गया। उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विकासखंड लालगंज के तिलांव गांव निवासी मोती के घर के किचन में एक अजीब जीव बैठा मिला। उस जीव को देखकर महिलाएं भयभीत होकर शोर मचाने लगीं। महिलाओं का शोर सुनकर मोती दौड़कर आए और देखा एक अजीब जीव सिकुड़कर चूल्हे में बैठा हुआ था। उनके घर के शोर को सुनकर पास पड़ोस के लोग भी  देखने पहुंच गए।

ग्रामीण इस प्रजाति के बारे में तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। एक बुजुर्ग ने बताया कि यह कहट है। वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पैंगोलिन है।  यह दुर्लभ जीव है जो बेहद शर्मीला होता है। यह लोगों को देख कर प्राकृतिक कवच में सिकुड़ कर बैठ जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालगंज रेंजर के के सिंह को दी तो उन्होंने बताया कि यह पटेहरा रेंज में पड़ता है। इसके बाद ग्रामीणों ने पटेहरा रेंजर से संपर्क किया तो उन्होंने फारेस्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पकड़ने के लिए भेजी। इस संबंध में रेंजर का कहना है कि पैंगोलिन जीव अब दुर्लभ हो चुका है। यह बहुतायत संख्या में नहीं मिलता है। यह शर्मिला जीव होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr