Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े महिला कर्मचारी को चाकू से गोदा, ऐसे बची जान

महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप पर एक महिला पर हमले का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक आदमी हाथ में धारदार हथियार लेकर पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी को दौड़ाता है और फिर हमला कर देता है। महिला चारों तरफ भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करती है। 

इतने में पेट्रोल पंप के ही कुछ कर्मचारी और वहां से गुजरने वाले लोग महिला को बचाने के लिए दौड़ते हैं लेकिन हमलावर के हाथ में चाकू देखकर लोग दूर ही रुक जाते हैं। कुछ देर बाद महिला जमीन पर गिर जाती है और आदमी उसको चाकू से गोदने लगता है। इतने में एक शख्स हमला करने वाले पर कुर्सी फेंककर मारता है। इसके बाद आरोपी वहदां से भाग जाता है। 

आरोपी के भागने के बाद लोग महिला को लेकर अस्पताल गए। वहीं कुछ लोगों ने शख्स को अग्निशमन सिलेंडर लेकर दौड़ाया। बता दें कि यह घटना दोपहर की है। नाशिक के जाधव पेट्रोल पंप पर पीड़िता पर हमला किया गया। पीड़िता जोबेदा शेख अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr