Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सिपाही को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ने के बाद DCP दफ्तर पहुंची पत्‍नी

सिपाही को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ने वाली उसकी पत्‍नी ने कानपुर के डीसीपी दक्षिणी के दफ्तर पहुंचकर खुद को बचा लेने की गुहार लगाई। उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। 

महिला ने कहा- 'डीसीपी साहब, पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं, मुझे बचाओ।' महिला का पति कानपुर के नौबस्ता थाने में तैनात है। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि उसका पति एसआई का फर्जी कार्ड रख धन उगाही करता है। बता दें कि अवैध संबंध को लेकर पिट रहे सिपाही का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने एसीपी गोविंदनगर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मछरिया निवासी स्वास्थ विभाग में कार्यरत विजय राजे यादव का विवाह 2007 में औरैया निवासी सिपाही राजीव यादव से हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। पत्नी का आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन दहेज को प्रताड़ित करते थे। तंग आकर उसने 2013 में सिपाही पति, ससुर, सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पति समझौते का दबाव डालने लगा।

इसी बीच उसे पता चला कि सिपाही ने लखनऊ निवासी महिला से शादी कर ली है। एक महीने पहले उसने लखनऊ के कृष्णानगर में एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विजय राजे के मुताबिक सिपाही के पास फर्जी एसआई का कार्ड भी है। जिससे वह उगाही करता है। एसीपी गोविंदनगर ने बताया कि दोनों का पुराना विवाद है। जांच की जा रही है।

सिपाही बोला, 40 लाख रुपये की मांग कर रही पत्नी

सिपाही राजीव यादव ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि मायावती के शासन में 21 हजार सिपाहियों की बर्खास्तगी में नाम आने पर छह महीने के बेटे को छोड़कर पत्नी मायके चली गई थी। जिसके बाद 2013 में पूरे परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर दिया। 2019 में दो लाख देने के बाद समझौता हुआ। पत्नी कई महीनों से 40 लाख देने का दबाव बना रही है। मांग पूरी न करने पर बदनाम करने का षडयंत्र किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr