गाजीपुर शहर में सोमवार को प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। लोग इससे परेशान हाल नजर आये। वहीं यातायात-व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए तैनात जवान मशक्कत करते रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को सड़कों पर ज्यादा भीड़भाड़ बनी रहती है। शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की भरमार बनी रही।
शहर के लंका-विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के पास दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जाम के चलते वाहन इसमें फंसे रहे। चौराहे पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। लोग बस किसी तरह इससे निकलने की मशक्कत करते रहे। इस चौराहा से राष्ट्रीय राज मार्ग गुजरता है। इसके चलते इधर से काफी संख्या में वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इसके समीप पुलिस चौकी भी है, जहां अक्सर ट्रैफिक पुलिस यहां तैनात रहती। फिर भी जाम से निजात नहीं मिल पाता है। दोपहर में जाम के लगते ही पुलिस के जवान इसे हटाने में जुट गये थे, करीब पौन घंटे बाद लोगों को इससे निजात मिल सकी।