Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

पूर्व मुख्यमंत्री के विजय रथ के चौथे चरण का जिले से होगा शुभारंभ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विजय रथ के चौथे चरण का 16 नवंबर को जिले से शुभारंभ होगा। सपा के दिग्गजों ने शुक्रवार को बंशी बाजार स्थित लोहिया भवन में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की। अखिलेश यादव मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पखनपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ पहुंचेंगे। नेताओं ने बैठक कर रणनीति को अमलीजामा पहनाया।

हाल ही में बसपा से पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री डा. रमाशंकर राजभर और रमेश यादव का जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से झूठी है। भाजपा सरकार केवल सपा के ही किए गए कार्यों का उद्घाटन कर रही है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पखनपुरा पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने का आह्वान किया। 

कहा कि देश पर हुकूमत कर रही भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। जनता के सुख-दुख से भाजपा सरकार का कुछ भी लेना-देना नहीं है। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, विधायक विरेंद्र यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, सुदर्शन यादव, मन्नू अंसारी, डा. सानंद सिंह, सुधीर यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव आदि रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr