सरकार की ओर से धान खरीद का एक नवंबर को आगाज के बाद चार नवंबर को पहली खरीद हुई। जिले के 80 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई लेकिन एक क्रय केंद्र पर किसान पहुंचे हैं। अभी 79 केंद्रों पर धान खरीद की शुरूआत नहीं हुई है। जिला विपणन विभाग की ओर से तैनात कर्मचारी केंद्रों पर धान खरीदने के लिए पहुंचते है, लेकिन जनपद में किसानों की धान की कटाई चल रहीं है।
धान खरीद के लिए विभाग की ओर गाजीपुर में 80 केंद्र बने है। केंद्रों पर कर्मचारी किसानों के इंतजार में बैठे रहते है। लेकिन किसान केंद्र पहुंचते है, धान बेचने की जानकारी हासिल कर लौट जाते है। बुधवार को मरदह क्षेत्र स्थित खाद विभाग के केंद्र पर एक किसान की ओर से धान की बिक्री की गयी, जबकि 79 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। जनपद में किसान धान की कटाई कराने में जुटे हुए है। धान की कटाई होने के बाद केंद्रों पर किसानों की भीड़ होगी। विभाग की ओर केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को पंजीकरण कराने के लिए कहां जा रहा है।
किसानो की ओर से धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन भी तहसील स्तर करायी जाएगी। जिला विपणन अधिकारी रतन शुक्ला ने बताया कि मरदह स्थित खाद गोदाम पर बने केंद्र पर एक किसान की ओर से धान की खरीद की गयी है। जिले में किसानों की ओर से धान की कटाई चल रहीं है, जिससे केंद्र पर किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहें है। गाजीपुर में अबतक करीब बारह हजार किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया है।