लखनऊ में एक देवर ने भाभी का नहाते समय का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार हो गया। गाजीपुर पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक मुम्बई निवासी महिला कुछ वक्त पहले ससुराल आई थी। एक दिन वह बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान रिश्तेदार ने नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। बाद में देवर ने वीडियो दिखाते हुए महिला पर संबंध बनाने का दबाव डाला था। वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। देवर की हरकतों से परेशान महिला ने पति को घटना की जानकारी दी थी।
Also Read: UTTAR PRADESH NEWS IN HINDI AT DILDARNAGAR.COM
भाई की करतूत के बारे में पता चलने पर महिला से उसके पति ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा था। 30 सितंबर को महिला ने मुम्बई के वनराई थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद घटनास्थल गाजीपुर में होने की वजह से विवेचना ट्रासफर होकर लखनऊ आई थी। इस आधार पर पवन को जुगौली क्रासिंग के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।