Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 200 बीघा गेहूं जलकर राख

ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा फिरोजपुर, अरुषाभार, रईसा, मूंगमास में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन घंटे तक खेतों में तबाही होती रही। इस आगजनी की घटना में लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तीन गांव के कई किसान फसल जल जाने से बर्बाद हो गए हैं। समय पर दमकल वाहन न पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने फसलों के नुकसान का आकलन शुरू कराया है।

रविवार की दोपहर लगभग दो बजे ग्राम सभा फिरोजपुर के खलियान में मुन्ना पांडेय के खेत से आग लगना शुरू हुई। अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग हवा की लपटों के साथ दूसरे खेतों की ओर बढ़ गई। खेतों पर काम कर रहे किसान आग बुझाने दौड़े और मदद को चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण खेतों की ओर आग बुझाने दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग बढ़कर ग्रामसभा अरुषाभार और मूंगमास मठिया के सैकड़ों बीघा खेत की फसल राख हो गई। सूचना अग्निशमन केंद्र पर दी गई, लेकिन दमकल कर्मी आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों बीघा फसल में आग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर सदर उपजिलाधिकारी ओपी यादव खेतों में पहुंच गए। जब तक आग बुझ पाती तब तक 200 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। क्षेत्र में आग लगने की खबर जैसे ही फैली वैसे ही समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु और किसान नेता राम नवल राही मौके पर पहुंच किसानो को सांत्वना दिया।

खेतों की ओर दौड़ी महिलाएं और बच्चे

कोपागंज। जब खेतों में आग लगी तो गांव से खेत तक भगदड़ मची हुई थी। पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं और बच्चे भी बर्बादी रोकने के लिए दौड़ते नजर आए। जिसे जो सूझा वह अपने तरीके से आग बुझाने की कोशिश करता रहा। यहां तक की जलती फसलों में लोगों ने आग बुझाने के लिए ट्रैक्टर भी दौड़ा दिए।

इनकी जली गेहूं की फसल

ग्राम सभा फिरोजपुर के संजय सिंह, मुन्ना पांडेय, सुभाष पांडेय, अजय पांडेय, शेषनाथ पांडेय, मंगला सिंह, कमला सिंह, रामजन्म सिंह, रमेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, विधि शर्मा, विजयी सिंह, रणकुमार सिंह, पारस सिंह, शत्रुघन सिंह, सुभाष शर्मा, जयराम यादव, लल्लन चौहान, विकास पांडेय, विनय सिंह, रामप्यारे सिंह, आशा देवी, विकास पांडेय, निर्भय सिंह, नन्हे पांडेय, राजेंद्र पांडेय, विनोद खरवार, रामचंद्र शर्मा, अलगू शर्मा, अरुषाभार में अभय सिंह सुभाष राम, दिनेश राम भगवान् चौहान सूर्यभान चौहान, मुंगमास मठिया में राजनारायण सिंह विनय सिंह आदि किसानो की फसल जलकर राख हो गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr