Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

कोरोना बदलेगा सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर, जानें लॉकडाउन खुलने के बाद UP में क्या पड़ेगा असर...


कोरोना वायरस भविष्य में सार्वजनिक परिवहन की भी तस्वीर बदलने जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम पर दिखाई देगा। लॉकडाउन खुलने के बाद जैसे ही बसें संचालित होंगी तो परिवहन निगम के सामने कई चुनौतियां भी होंगी। शारीरिक दूरी के मानक को अपनाते हुए बसें 30 फीसद क्षमता पर ही चल सकेंगी। ऐसे में किराया बढ़ने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। वैसे संक्रमण के डर से ज्यादातर लोग सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने में बचने की कोशिश भी करेंगे। इसे भी ध्यान में रखकर परिवहन निगम भविष्य की रणनीति तैयार कर रहा है। 

यूं तो लॉकडाउन खुलने के बाद भी सार्वजनिक परिवहन जैसे हवाई जहाज, ट्रेन, मेट्रो औैर बसों में बहुत कुछ बदला-बदला नजर आएगा। केंद्र सरकार भी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर रही है। वहीं, राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन निगम प्रत्येक बस स्टेशन पर कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करेगा। इसके जरिये यात्रियों की मदद की जाएगी। प्रत्येक बस व बस स्टेशन को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। इसमें कोई चूक न हो इसलिए इसकी निगरानी मोबाइल एप के जरिए की जाएगी। परिहन निगम इस एप को बनवा रहा है। इसमें बस व बस स्टेशन के सैनिटाइजेशन की फोटो व वीडियो अपलोड करना होगा। ऐसे में बसें न सिर्फ अधिक साफ-सुथरी होंगी बल्कि बस स्टेशनों की भी व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।

Read More
https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-corona-will-change-the-picture-of-public-transport-know-what-will-be-the-effect-in-up-after-the-lockdown-opens-jagran-special-20233841.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr