Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Business Idea: बालों का बिजनेस आपको धनवान बना सकता है, जानिए कैसे करें शुरू और कितनी है कमाई

Hair Business In India: अगर आप भी बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास बिजनेस के बारे में जिसके जरिए आप मोटा पैसा कमा सकते हैं। आपने शायद सुना होगा कि बालों का भी बिजनेस होता है, लेकिन आज हम जानेंगे कि ये कैसे होता है और बाल कितने रुपये किलों के हिसाब से बेचे जाते हैं। आइए, इसके बारे में पूरी जानकारी खबर में प्राप्त करें।

start-this-business-in-70-thousand-know

क्या आप जानते हैं कि बालों का भी एक बड़ा व्यापार होता है और सिर के एक किलो बाल भी महंगे भाव में बिकते हैं। हाँ, मंदिरों से लेकर घरों से टूटे हुए बालों को विदेश में बेचा जाता है और इसका भी एक बिजनेस सेक्टर है। हैरानी की बात यह है कि ये बाल हजारों रुपये किलो के हिसाब से बिकते हैं। तो जानते हैं कि इसका व्यापार कैसे होता है और टूटे हुए बालों का क्या होता है। इस बिजनेस से जुड़ी खास बातें जानते हैं।

बिजनेस कब से शुरू हुआ?

एक निश्चित समय बताना मुश्किल है कि आखिर बालों का बिजनेस कब से शुरू हुआ। हालांकि, कई रिपोर्टों में साल 1840 से बालों के व्यापार की शुरुआत का जिक्र है। उस समय फ्रांस के कंट्री फेयर में बाल बिकते थे और कई मेलों में लड़कियाँ अपने बालों को नीलाम भी करती थीं। इसके बाद, धीरे-धीरे यह व्यापार बढ़ने लगा और यूरोप में बालों की मांग बढ़ने लगी। इसके बाद कई देशों की लड़कियाँ बाल बेचने लगीं। इसके बाद कई देश इस व्यापार में शामिल हो गए।

भारत में बालों का व्यापार?

भारत में करोड़ों रुपये का बालों का व्यापार है। भारत में बालों का व्यापार स्वतंत्रता के पहले से चला आ रहा है और भारतीय महिलाओं के बालों को पहले भी पसंद किया जाता था। आज भी भारतीय महिलाओं के लंबे बालों को काफी पसंद किया जाता है और इनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। भारत से चीन, मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, बर्मा में भेजे जाते हैं। भारत में मंदिरों में दान किए गए बालों को भी बेचा जाता है और बालों के व्यापार में बालों का काफी बड़ा हिस्सा मंदिरों से ही प्राप्त होता है।

ये बालों से क्या किया जाता है?

मंदिर से बाल एक फैक्ट्री तक पहुंचाए जाते हैं। सबसे पहले इन्हें सुलझाया जाता है, क्योंकि हर गुच्छा उलझा हुआ होता है। फिर, इन्हें सुलझाकर बंडल बनाए जाते हैं। उसके बाद इन्हें धोया जाता है और फिर सुखाया जाता है। इन बंडल को विदेशों में बेचा जाता है। विदेश में इन नैचुरल बालों का बड़ा कारोबार होता है और इनसे विग बनाई जाती है। कई रईस लोग इन विग को महंगे दाम में खरीदते हैं और इससे बड़ा व्यापार होता रहता है।

क्या हैं दर?

डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के अनुसार, अगर बालों की कीमत की बात की जाए, तो यह बालों की साइज और क्वालिटी पर निर्भर करती है। नॉन-कैमिकल वाले बालों की कीमत अधिक होती है। औसतन, 7-8 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से इन बालों की बिक्री होती है, लेकिन कई लंबे बालों को 25 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से भी बेचा जाता है। दरअसल, इन बालों से बनी विग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। माना जाता है कि दुनियाभर में बालों का कुल कारोबार 22 हजार 500 करोड़ रुपये का है और हर साल यह बढ़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr