Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में लोहे की रॉड मारकर युवक की हत्या, पत्नी से होता था झगड़ा, मुकदमा दर्ज

सैदपुर थाना क्षेत्र के खानपुर में बीती रात एक युवक की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। युवक शौच के लिए खेत गया था। जब परिजन खेत पहुंचे तो देखा कि युवक सिर फटा था। वह लहुलूहान स्थिति में खेत में बेहोश पड़ा था।

परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

शाम को निकला था घर से

मामला खानपुर थाना क्षेत्र के गौरपारा गांव का है। राजेंद्र यादव का बेटा देवेंद्र यादव (27) सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे घर से शौच के लिए खेत की तरफ निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो पिता राजेंद्र और छोटा भाई अजय उसे खोजने के लिए गए। काफी खोजबीन के बाद एक खेत पहुंचे। वहां देखा कि देवेंद्र के सिर पर गंभीर चोट है। खून निकल रहा है।

पिता ने बताया कि तत्काल बेटे को लेकर सीएचसी गए, जहां उसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खानपुर पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दंपत्ति में होता रहता था विवाद

भाई अजय ने बताया, "कुछ दिनों से भाई और भाभी झगड़ा होता रहता था। आपसी विवाद था। 20 दिन पहले एक पंचायत हुई थी। पंचायत में भाभी के मायके वाले भी आए थे। उनके घरवाले जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले जाना चाहते थे। कहने लगे कि आप लोग बेटी के साथ मारपीट करते हैं, उत्पीड़न करते हैं। उस पंचायत में भी झगड़ा हुआ था। फिर मायके वाले भाभी को अपने साथ विदा कराकर ले गए।"

पिता ने 6 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

पिता ने देवेंद्र की पत्नी के फूफा विजय यादव, साले पवन यादव, मामा राधेश्याम यादव और रमेश यादव, गांव के ही मुन्ना यादव व इसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने इन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की लगी थी नौकरी

पिता राजेंद्र यादव राज मिस्त्री हैं। उन्होंने बताया,"दो साल पहले ही देवेंद्र की हीना निवासी गौर से शादी हुई थी। उन दोनों का एक बेटा शिवधार भी हुआ। देवेंद्र के जाने के बाद एक साल का बेटा व पत्नी अकेले हो गए हैं। देवेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अजय बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है।"

इसी साल होनी थी ज्वॉइनिंग

छोटे भाई अजय ने बताया कि देवेंद्र (मृतक) मुंबई में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी साल 1 सितंबर को उनकी ज्वॉइनिंग होने वाली थी। लॉकडाउन के समय से ही वह मुंबई से घर आकर रह रहे थे। कुछ ही दिनों में वह पुनः मुंबई जाने वाले थे। खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr