मोहम्मदाबाद से सपा विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने सहयोगियों के साथ सांसद अफजाल अंसारी का 70वां जन्मदिवस मनाया। सांसद के भतीजे मन्नू अंसारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया।
उन्होंने केक काटकर गाजीपुर सांसद की लंबी उम्र की कामना की। सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और उन्हें मदद का अश्वासन दिया।
कुछ मरीजों ने अपने बुरे हालात बताए और डाक्टरों पर न्यूनतम इलाज देकर जबरन डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया। विधायक ने मामले पर उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया।