विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का सोमवार को मिश्रबाजार स्थित जिला महिला अस्पताल से सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने शुभारंभ किया गया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
भारत सरकार की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े के लिए आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की जिम्मेदारी थीम तय की गई है। सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन की जानकारी दी जाएगी।
इसमें फ्रंटलाइन वर्कर के माध्यम से व्यापक व सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान के संचालन के लिए ब्लाकवार टीम भी बनायी गयी है। टीम घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी देगी।