कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड व गलन के बीच मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से खिली धूप होने से लोग इसका खूब आनंद उठाये। पार्कों, सार्वजनिक स्थल, घरों की छत व बारजों पर बैठकर लोगों ने धूप सेका। धूप होने के चलते तापमान में बढ़त भी दर्ज की गयी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री से 18 डिग्री तक पहुंचा रहा, तो न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री बढ़कर 10 डिग्री पर बना रहा। धूप की वजह से न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान में अधिकता बनी रही।
बीते कुछ दिनों से बादलों की वजह से गलन काफी बढ़ गई थी। लोग बिना काम के घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। अलाव, हीटर, ब्लोवर आदि के पास देर तक बैठेकर शरीर को गर्म करते रहे। वहीं मंगलवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा। पूर्वाह्न आठ बजे के बाद कोहरे की धुंध छंटते ही सूर्य देव के दर्शन हुए। इसके बाद पूरे दिन खिली धूप हुई। हालांकि दोपहर में बादलों की आशिंक बदली छाई, लेकिन वह कुछ देर ही टिक पायी। वहीं शाम होते ही फिर से गलन का असर बढ़ने लगा था।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में फिर से गलन बढ़ सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड में भी इजाफा हो सकता है। ठंड व गलन को देखते हुए अलाव की समुचित व्यवस्था में फिर कुछ कमी आने लगी है। कहीं अलाव जल रहे हैं, तो कहीं लकड़ियां कम गिरायी जा रही है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर मंगलवार को अलाव की व्यवस्था कम दिखी। कुछेक स्थानों को छोड़ दी जाय, तो अन्य जगहों पर अलाव नहीं नजर आये।
रोडवेज बस स्टेशन पर पालिका प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था जरूर की है, लेकिन घंटे-दो-घंटे जलने के बाद यह ठंडा पड़ जाता है। इसी प्रकार महुआबाग चौराहा पुलिस पिकेट पास अलाव के लिए कभी लकड़ियां गिरायी जाती हैं, तो कभी नहीं गिरायी जाती है। इस दुर्व्यवस्था के बीच लोग ठंड व गलन का सामना करने को विवश हैं।