Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बुलंद दरवाजा पर उड़ी मधुमक्खियां, पर्यटकों में मची भगदड़

फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा परिसर में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह प्रांगण में शनिवार दोपहर अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगीं। लाखों की संख्या में उड़ी मधुमक्खियों को देख परिसर में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक महिला और बच्चा गिर कर घायल हो गए। मौके पर मौजूद एएसआई कर्मियों ने महिला और बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भिजवाया। वहीं विदेशी पर्यटकों में भी भय का माहौल रहा। 

वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों की नगरी फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा और शाही जामा मस्जिद में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड के चलते अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगती हैं। पिछले वर्ष भी एक विदेशी सैलानी को मधुमक्खियों ने बुरी तरह घायल कर दिया था। शनिवार को भी बुलंद दरवाजा परिसर में स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं। इससे परिसर में मौजूद पर्यटकों और जायरीनों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में जियारत करने के लिए आई एक महिला और उसका बच्चा गिर कर घायल हो गए। सूचना पर एएसआई कर्मी दौड़ पड़े। महिला और उसके बच्चे को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उन्हें उनके घर के लिए रवाना किया। 

आसपास के लोगों ने बताया कि बुलंद दरवाजा परिसर में मधुमक्खियों के उड़ने की घटना आम बात हो चली है। दरवाजे पर मधुमक्खियों के दर्जनों छत्ते लटके हुए हैं। एएसआई कर्मी इन्हें हटाने के लिए कुछ नहीं करते हैं। इसके अलावा इनके उड़ने पर इनकी बीटों से विदेशी और देसी पर्यटकों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ संरक्षक सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि केमिकल विभाग की स्प्रे मशीन खराब हो गई है। मशीन के ठीक होते ही तत्काल मधुमक्खियों के छत्तों को हटवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr