Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

पहाड़ों में बारिश से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू होगा शीतलहर का प्रकोप, बढ़ेगी ठंड

0


देश के कई अन्य उत्तरी राज्यों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दो दिन बाद प्रचण्ड शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर शुरू होगा। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा अपडेट के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के अलावा पंजाब व हरियाणा के आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बाद उधर से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। प्रदेश में सुबह व रात में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा। प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान चुर्क रहा जहां रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। शनिवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में गुनगुनी धूप खिली रही। प्रदेश के मुरादाबाद मण्डल में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। कानपुर मंडल में यह सामान्य से कम रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad