Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

शनिवार को UP में बर्फीली पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा, दिन में भी शीतलहर

तीन दिन राहत देने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान लुढ़क रहा है। शनिवार को तापमान और लुढ़कने के आसार हैं। शुक्रवार को दिन में मौसम सुहाना रहा। सुबह धूप खिली रही।

दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे हुए। दिन में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह गुरुवार के मुकाबले करीब एक डिग्री सेल्सियस कम है। दोपहर बाद हवाएं सर्द हुई। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण शाम में तापमान तेजी से नीचे लुढ़का। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह गुरुवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि शाम से करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही है। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में शनिवार को तापमान तेजी से लुढ़केगा। लोगों को गलन का अहसास होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr