Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Bihar Update: बिहार में कोरोना ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 324 नए मामले, संख्या पहुंची 1987


बिहार में कोरोना ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले हैं, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1987 हो गई है। जहानाबाद में 50 समस्तीपुर में 24, कटिहार में 19, रोहतास में 18, गोपालगंज में 17, समस्तीपुर में 15, पूर्वी चंपारण और बक्सर में 11-11 लखीसराय में 9, बेगूसराय और शेखपुरा में 8-8, पूर्णिया और गया में 7-7, वैशाली में 4, मुंगेर में 3, मधुबनी, सुपौल, शेखपुरा, पश्चिमी चंपारण में 2-2, पटना, बांका और खगड़िया में एक-एक समेत कुल 324 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। ये अबतक की सबसे बड़ी संख्या है।

वहीं पिछले 24 घंट में 22 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं अबतक 593 मरीजों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है।स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया है कि अबतक राज्य में लौटे सात लाख प्रवासियों में से 12 हजार प्रवासियों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 1086 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक पॉजिटिव केस दिल्ली से लौटे प्रवासियों के हैं। दिल्ली से लौटे 296 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र से 253, गुजरात से 180, हरियाणा से आए 66,पश्चिम बंगाल से लौटे 58 लोगों के सैंपल्स पॉजिटिव मिले हैं।

Source link

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr