Welcome to Dildarnagar!

Featured

Type Here to Get Search Results !

Home Vastu Tips: झाड़ू से जुड़े नियमों को जानें, झाड़ू इस दिशा में रखने से क्या नुकसान हो सकता है!

0

Home Vastu Tips: घर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू का उपयोग किया जाता है, और जहां सफाई होती है, वहां देवी लक्ष्मी का आवास माना जाता है। इसलिए झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने की सही दिशा और कुछ नियम बताए गए हैं। अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए और उसका रख-रखाव सही नहीं किया जाए, तो आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। जानिए वास्तु नियम झाड़ू रखने के।

know-what-are-the-rules-related-to-broom-keeping-the-broom

वास्तु के अनुसार, झाड़ू को हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है। हालांकि, झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखने से आपको नुकसान हो सकता है।

वास्तु के अनुसार, झाड़ू को कभी भी उस जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां सबकी नजर पड़े। इसलिए, झाड़ू को कभी भी खुली जगह पर न रखें। यह आपके घर में धन का आगमन सुचारु रूप से नहीं हो पाता है। झाड़ू को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए जहां पैर आदि लगने की संभावना हो। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इस पर पैर रखने से देवी लक्ष्मी का अपमान होता है। जिसके कारण, आपके घर में धन संबंधी परेशानियां आने लगती हैं।

वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता।

रसोईघर में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता। झाड़ू को हमेशा जमीन पर बिछाकर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad