Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जिले की सड़कों पर गूंजा जय श्रीराम का नारा, महिलाओं ने निकाली भगवा यात्रा

गाजीपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी को पूरा हिंदू समाज मनाता है। वहीं, इस बार रामनवमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। साथ ही साथ सामाजिक संगठन भी भगवान राम के जन्मोत्सव को अपने अपने तरीके से मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

women-took-out-saffron-journey-teachers-of-ekal-vidyalaya-ghzipur-news

इसी को लेकर ग्राम स्वराज मंच के द्वारा संचालित एकल विद्यालय में शिक्षा देने वाली अध्यापिकाओं के द्वारा जनपद में एक भगवा यात्रा निकाली गई। भगवा यात्रा में एकल शिक्षा से संबंधित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। यह यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए लंका मैदान पहुंची, जहां पर भगवान राम के जीवन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

हर साल निकाली जाती है यात्रा

कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार बघेल ने बताया कि सभी महिलाएं एकल शिक्षा से जुड़ी हुई हैं और प्रत्येक साल इसी तरह की भगवा यात्रा निकाली जाती है। आज रविवार का दिन होने के कारण सभी महिलाओं की छुट्टी थी इसलिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और आज का दिन भगवान राम के नाम रहेगा। उनके जीवन चरित्र और उनके बारे में लोग जानेंगे और इसके बाद यहां से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों में जागरूकता फैलाने का भी काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr